National

भारत ने रचा इतिहास, हर तरफ हो रही वाहवाही

 

डेस्क: तीसरे लहर से देश को मुक्त रखने के लिए केंद्र सरकार लगातार टीकाकरण को जरूरी बता रहा है। सभी राज्यों को आवश्यक डोज उपलब्ध कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी सभी से लगातार वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं। इस बीच भारत ने अपने स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता से इतिहास रच दिया है। जिसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन भी भारत की वाहवाही कर रहा हैं।

दरअसल, लगातार चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान 27 अगस्त शुक्रवार के दिन पहली बार देश में एक करोड़ से भी अधिक टीके लगाए गए। ऐसा करके भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां 1 दिन में एक करोड़ टीके लगाए गए हों। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री, वैज्ञानिकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।

50 फीसदी लोगों को लग चुका है पहला डोज का टीका

सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट कर भारत को बधाई देते हुए लिखा कि अब तक भारत में 50% वयस्कों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। इसी के साथ अब तक भारत में वैक्सीन के कुल 62 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। शुक्रवार को भारत में एक करोड़ डोज लगाए जाने को उन्होंने ऐतिहासिक बताया और इसके लिए टीकाकरण में शामिल सभी स्वास्थ्यकर्मियों को भी बधाई दी।

पीएम और गृह मंत्री ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट करके टीकाकरण को सफल बनाने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक ट्वीट में लिखा कि एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन भारत के दृढ़ इच्छाशक्ति व अपार क्षमता को दर्शाता है। उनके अनुसार यह आंकड़ा दर्शाता है कि कैसे एक देश महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए पूरी दुनिया के लिए उदाहरण स्थापित कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button