National

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ निधन, मात्र 40 वर्ष के थे अभी

 

डेस्क: 2020 और 2021 ने हमारे कई पसंदीदा सितारों को हमसे छीन लिया है। हमने बॉलीवुड में एक से अधिक उल्लेखनीय अभिनेताओं खो दिए हैं। अब बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन हो गया।

गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनका देहांत कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से हो गया और मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि सिद्धार्थ की आयु मात्र 40 वर्ष थी।

Also Read: टीवी पर आने से पहले ही हिट हो चुके थे सिद्धार्थ शुक्ला, वीडियो ने मचाया था तहलका

सिद्धार्थ के परिवार वाले उनके मौत की खबर पाकर शोक में हैं। सिद्धार्थ की ऐसी आकस्मिक मृत्यु को कोई स्वीकार नहीं कर पा रहा है। उनके प्रशंसकों को भी इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है।

Also Read: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक थे बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, कौन है उनका वारिस?

बचपन से था अभिनय का शौक

सिद्धार्थ का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर हैं और माता रीता शुक्ला एक होममेकर हैं। उसने सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने इंटीरियर डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की। हालांकि, उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था।

Also Read: शादीशुदा था सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल को भी की थी सारी जानकारी, फिर भी छुपा कर रखा

वह ‘बालिका बधू’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ‘बिग बॉस 13’ के विनर रह चुके हैं। उन्होंने कई रियलिटी शो जैसे ‘झलक दिखला या 6’, ‘फियर फैक्टर’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सिद्धार्थ का आखिरी काम एकता कपूर के शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में था। जहां सिद्धार्थ के किरदार का नाम अगस्त्य था। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो एलबम भी रिलीज किया है। सुनने में आया है कि उनका शहनाज गिल के साथ प्रेम प्रसंग था। दर्शकों ने भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button