
डेस्क: हर किसी को अपना घर काफी प्यारा होता है। सभी के लिए उनका घर जन्नत के समान होता है चाहे वह छोटा हो या बड़ा। लेकिन शाहरुख खान का बंगला वास्तव में किसी जन्नत के जैसा प्रतीत होता है। बांद्रा वेस्ट के बैंड स्टैंड में मौजूद शाहरुख खान का घर सी फेसिंग ऐतिहासिक इमारत है।
शाहरुख ने 200 करोड़ में खरीदा था ‘मन्नत’
अपने छह मंजिला विशाल मकान के बारे में शाहरुख खान ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि ‘मन्नत’ को उन्होंने 200 करोड़ में खरीदा था। विकास भवन मुंबई का जाना माना पर्यटन स्थल भी है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए एकत्रित होते हैं। ऐसा एक भी दिन नहीं है जब ‘मन्नत’ के सामने भीड़ ना लगती हो।
कई सुविधाओं से युक्त है ‘मन्नत’
शाहरुख खान का 16 मंजिला भव्य इमारत बाहर के तरफ खूबसूरत बगीचों से सुसज्जित है। अंदर से भी उनका यह मकान बहुत आधुनिक और स्टाइलिश है। इसे दुनिया भर के सभी कला की वस्तुओं से सजाया गया है। इसके अलावा उनके इस इमारत में एक विशाल किचन, जिम और शाहरुख खान का कार्यालय भी है। इसके अलावा इस बहुमंजिला इमारत में दो बैठक भी है जिसे प्राचीन वस्तुओं से सजाया गया है।
मानसून में ढक देते हैं ‘मन्नत’ को
छह मंजिलों में से 2 मंजिल उनके परिवार के रहने के लिए है और एक मंजिल उनके बच्चों के लिए है। इस एक मंजिल में उनके बच्चों के लिए खेल का कमरा और एक पुस्तकालय है। मानसून के आगमन के साथ ही शाहरुख अपने मन्नत के बाहरी हिस्सों को प्लास्टिक से ढकवा देते हैं। ऐसा वह हर मानसून के पहले करते हैं।
इस बहू मंजिला इमारत की छत पर एक छोटा सा घेरा बनाया गया है जहां खड़े होकर वह अपने प्रशंसकों के लिए हाथ हिलाते हैं। बता दें कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर लाखों की संख्या में उनके प्रशंसक मन्नत के सामने भीड़ इकट्ठा कर देते हैं। छत के ऊपर इसी जगह पर आकर वह अपने प्रशंसकों से मिलते हैं। शाहरुख अपने सभी अवॉर्ड्स को अपने स्टडी रूम में रखते हैं।
शाहरुख ने लीज पर लिया था यह इमारत
2446 वर्ग मीटर में फैले बहुमंजिला इमारत को शाहरुख खान ने 2001 में लीज पर लिया था। उस वक्त उन्होंने इस मकान के लिए 13.32 करोड़ रुपए का भुगतान किया था और इसका नाम बदलकर मन्नत रख दिया था। आज उनके इस महलनुमा इमारत की कुल कीमत 200 करोड़ रुपए से भी अधिक है।
सलमान खान का हो सकता था “मन्नत”
एक बार सलमान खान ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था की ‘मन्नत’ उनका बंगला हो सकता था। लेकिन उनके पिता सलीम खान ने से खरीदने की मंजूरी देने से यह कहकर मना कर दिया कि यह घर बहुत बड़ा है। उनका कहना था कि इतने बड़े घर में वह क्या करेंगे? अब सलमान खान जी शाहरुख से यही सवाल करते हैं कितने बड़े घर में वह करते क्या है?
दुबई में भी है शाहरुख खान का घर
मुंबई के मन्नत के अलावा शाहरुख खान का एक घर दुबई के पाम बीच जुमेराह में भी है। बता दें कि यह पृथ्वी पर मानव निर्मित रेत का सबसे बड़ा समुद्र तट है। दुबई में स्थित उनके घर का नाम जन्नत है और इसकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपए हैं। उनके दुबई का यह मकान दो मंजिला है और इसके सामने शाहरुख खान का एक निजी समुद्र तट भी है।