Entertainment

कौन हैं Twitter के नये CEO पराग अग्रवाल, कितनी संपत्ति के हैं मालिक? जानिए सब कुछ

डेस्क: जब से पराग अग्रवाल को ट्विटर का सीईओ बनने की खबर सामने आई है, सब सेंटर पराग अग्रवाल के बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि पराग अग्रवाल आखिर है कौन? दरअसल पराग एक भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर है जो पिछले 10 वर्षों से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर में कार्यरत हैं। उन्होंने अब एजुकेशन आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस से पूरा किया।

ट्विटर के अलावा भी कई कंपनियों में कर चुके हैं काम

आईआईटी बॉम्बे में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। उन्होंने विशिष्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर रूप में ट्विटर में काम करना शुरू किया था जिसके बाद वह चीफ टेक्नोलॉजी ऑफीसर बने और अब उन्हें पीटर का सीईओ बनाया गया है। ट्विटर से पहले पराग अग्रवाल माइक्रोसॉफ्ट याहू और एटिएंडटी लैब्स के साथ काम कर चुके हैं।

जैक डोर्सी के इस्तीफा देने के बाद बने CEO

पराग के टि्वटर के सीईओ बनने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में राज करने वाले भारतीयों की सूची में उनका भी नाम शामिल हो गया है। दरअसल ट्विटर के सह संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के अपने पद को छोड़ने के बाद पराग अग्रवाल को नया सीईओ बनाने का फैसला लिया गया। जैक डोर्सी के अनुसार उन्हें भरोसा है कि उनके द्वारा शुरू की गई कंपनी अब उनके बिना भी चल सकती है हालांकि वह अभी भी बोर्ड के सदस्य रहेंगे।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पराग

बात करें पर अग्रवाल के कुल संपत्ति की तो PeopleAI के अनुसार साल 2021 में पराग अग्रवाल की कुल संपत्ति 1.52 मिलियन डॉलर की है। भारतीय मुद्रा में उनकी संपत्ति लगभग 11.5 करोड़ रुपए की है। ट्विटर से उन्हें सालाना $250,000 की तनख्वाह मिलती है। वर्तमान में पराग अग्रवाल के संपत्ति अथवा उनकी गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button