International

टोक्यो ओलंपिक के बाद जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में भारतीय पहलवानों ने जीते पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

डेस्क: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाने के बाद अब एक बार फिर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में अपना जलवा दिखाया। भारतीय पहलवान भटेरी और संजू देवी ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश को दो और  दो रजत दिए।

बता दें कि भारत ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में चार रजत पदक सहित कुल 11 पदक जीते। युवा पहलवानों के इस जीत से देश में खुशी का माहौल है। पीएम मोदी सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा की एथलेटिक्स पूरे में भारत लोकप्रियता हासिल कर रहा है। आने वाले समय के लिए यह एक अच्छा संकेत है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारत के प्रतिभाशाली पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमारे पुरुष और महिला दल ने 4 सिल्वर सहित 11 पदक के साथ वापसी की। इस सफलता के लिए उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दिया और उनके सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button