
डेस्क: प्रतिवर्ष 14 या 15 जनवरी के दिन सूर्य के उत्तरायण होने पर भारत में मकर संक्रांति मनाया जाता है। खासकर उत्तर भारत के लोगों के बीच मकर संक्रांति का काफी महत्व है। इस दिन ब्राह्मणों एवं संतों को दान देने का अलग महत्व होता है।
इसी अवसर पर RTA सदस्य प्रियांगु पाण्डेय ने अपने घर पर ब्राह्मण भोजन के कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान उनके घर में 200 ब्राह्मणों एवं साधु संतों का जमावड़ा हुआ था। इस कार्यक्रम में उनके दोनों बेटे प्रियेश और प्रियांश सहित परिवार के सभी लोगों ने भाग लिया था।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों एवं ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा, अंग वस्त्र एवं पंचांग दान में दिया गया। प्रियांगु पाण्डेय ने अपने भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उपस्थित सभी साधु, संतों और ब्राह्मणों का आदर सत्कार किया और सेवा का कोई भी अवसर नहीं छोड़ा।
इस दौरान उन्होंने कहा, “आज हमारे द्वार में साधु संतों का आगमन हुआ है यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है।” उनके अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर ब्राह्मणों का आशीर्वाद लेना, उन्हें भोजन कराना और उनकी सेवा करने से बढ़कर कोई और पुण्य का काम नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया कि आगे चलकर वह और भी बड़े स्तर पर मकर संक्रांति के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवा सकें इसके लिए सर में सक्षम बनाएं।