West Bengal

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष पद से दिलीप घोष को हटाया गया, इन्हे बनाया गया नया अध्यक्ष

 

डेस्क: पश्चिम बंगाल में जल्द ही उप चुनाव होने वाले हैं। यह उपचुनाव ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का अंतिम मौका है। लेकिन इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा के अंदर ही काफी बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

Sukanta-majumdar

दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपचुनाव के ठीक पहले यह फेरबदल भाजपा के लिए कितना अच्छा साबित होता है यह समय आने पर ही पता चलेगा।

30 सितंबर को होने वाले हैं उपचुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हारने के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन उनके पास केवल 6 महीने का समय था जिसके भीतर उप चुनाव करवाकर उन्हें विधानसभा की सदस्यता प्राप्त करनी थी। अब यह उपचुनाव 30 सितंबर को होने वाला है। उप चुनाव की घोषणा के साथ ही ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसी सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को बनाया है।

ममता के लिए टीएमसी नेता ने खाली किया अपना सीट

भवानीपुर विधानसभा वह सीट है जहां से प्रत्येक बार ममता बनर्जी चुनाव लड़ती थी लेकिन इस बार शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम सीट से खड़े होने के कारण उनका प्रतिद्वंदी बनते हुए ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। उप चुनाव की घोषणा होने के बाद भवानीपुर सीट से विधानसभा चुनाव में जीतने वाले कृषि मंत्री सुमन देव चट्टोपाध्याय ने अपनी सीट ममता बनर्जी के लिए खाली कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button