National

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राज्यपाल फागू चौहान ने पं. जवाहरलाल नेहरू को दिया श्रद्धांजलि

 

डेस्क: प्रतिवर्ष 14 नवंबर के दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती का पालन किया जाता है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है सभी स्कूलों में बच्चों को चॉकलेट और प्रतियां बांटी जाती है। देश के सभी बड़े नेता जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि भी अर्पित करते हैं।

हर साल की तरह इस साल भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पटना में जवाहरलाल नेहरू के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी इस दौरान बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी उनके साथ उपस्थित थे। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य बड़े नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन में जाकर जवाहरलाल नेहरू की समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की। अरविंद केजरीवाल मूवी सभी देशवासियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button