Others

कौन बनेगा गुजरात का CM? लिस्ट में हैं इन नेताओं के नाम

 

डेस्क: गुजरात में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन उससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने भाजपा का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ 1 साल में यह तीसरी बार है जब भाजपा के किसी मुख्यमंत्री ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया हो।

इसी के साथ अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री की रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल है। बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल के कैबिनेट विस्तार में मनसुख मंडाविया को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री बनने की रेस में मनसुख मंडाविया सबसे आगे हैं।

कौन बन सकते हैं गुजरात के सीएम?

मनसुख के अलावा पुरुषोत्तम रुपाला और सी आर पाटिल का नाम भी सामने आ रहा है। इनके अलावा गोरधन जदाफिया भी मंत्री की रेस में शामिल है। लेकिन इस विषय पर जब पुरुषोत्तम रुपाला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी से उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है वो निभा रहे हैं और आगे भी ऐसे ही निभाएंगे। उनके अनुसार पार्टी को जो सही लगेगा उसे ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

कर्नाटक और उत्तराखंड में भी दिखे उलटफेर

बीते 1 साल में कर्नाटक और उत्तराखंड में ऐसे ही उलटफेर देखने को मिल चुके हैं। के बाद गुजरात का यह तीसरा मामला है जहां बीजेपी ने अपने सीएम को पद से हटा दिया हो। उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया और तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन बाद में तीरथ सिंह रावत को भी इस पद से हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button