PoliticsUttar Pradesh

एक बड़े नेता का दावा – “सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेस ने मारा”

साक्षी महाराज ने कहा - सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेस ने मारा, गांधी और नेहरू से अधिक थी नेताजी की लोकप्रियता

डेस्क: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है।

नेताजी जयंती के दिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को मार दिया। भाजपा सांसद ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवा दी। न तो महात्मा गांधी और न ही पंडित नेहरू उनकी लोकप्रियता के सामने टिक सके।”

साक्षी महाराज का बयान उस दिन आया जिस दिन देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा था। कोलकाता में इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

बता दें कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में वकील जानकीनाथ बोस के घर हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजाद हिंद फौज की स्थापना के लिए भी नेताजी को जाना जाता है।

18 अगस्त, 1945 को ताइपेई में एक विमान दुर्घटना में सुभाष चंद्र बोस की मौत पर विवाद हुआ था। केंद्र सरकार ने 2017 में सूचना का अधिकार (सूचना का अधिकार अधिनियम) आरटीआई में पुष्टि की थी कि इसी घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button