Entertainment

इतनी संपत्ति के मालिक हैं दसवीं पास रॉबर्ट वाड्रा, जानकर आपको भी होगी हैरानी

 

डेस्क: 18 मई 1969 को जन्में रॉबर्ट वाड्रा का का परिवार पाकिस्तानी मूल का है। विभाजन के बाद रॉबर्ट वाड्रा के दादा हुकुम राय वाड्रा 1954 में पाकिस्तान से भारत आ गए। उनके पिता राजेंद्र वाड्रा का पीतल का छोटा-मोटा कारोबार था। समय बीतने के साथ ही उनका यह कारोबार फलने फूलने लगा। बात करें उनकी मां की तो मॉरिन वाड्रा स्कॉटिश मूल की हैं। रॉबर्ट ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से प्राप्त की। 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

आगे चलकर देश के सबसे विख्यात राजनीतिक परिवार में रॉबर्ट वाड्रा का रिश्ता जुड़ा। 18 फरवरी 1997 को रॉबर्ट ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी से शादी कर ली। इन दोनों की मुलाकात दिल्ली के एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। ऐसा कहना गलत नहीं होगा प्रियंका गांधी से शादी करने के बाद रॉबर्ट की जिंदगी ही बदल गई। लेकिन प्रियंका गांधी से रॉबर्ट के शादी के फैसले को उनके परिवार वालों ने पसंद नहीं किया।

2001 में पहली बार आए विवादों में

1997 में प्रियंका गांधी से शादी करने के बाद से ही उनके और उनके पिता के बीच दरार बढ़ने लगे। 2001 में उनके पिता ने उन पर आरोप लगाया कि रॉबर्ट ने कांग्रेस कमेटी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपया लेकर उन्हें धोखा दिया है। इसके बाद रॉबर्ट ने सार्वजनिक बयान देकर खुद को अपने पिता से अलग कर लिया और अपने पिता से सारे संबंध तोड़ दिए।

Robert-vadra-and-priyanka-gandhi

समय-समय पर रॉबर्ट वाड्रा पर कई आरोप लगाए गए। इस वजह से वह अक्सर चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। 2001 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी रॉबर्ट वाड्रा की बाइक रैली को एक आईपीएस अफसर द्वारा रोके जाने पर उस आईपीएस अफसर का तबादला करा दिया गया। जिस वजह से रॉबर्ट एक बार फिर विवादों में घिर गए।

जमीन घोटाले का भी लगा आरोप

रॉबर्ट वाड्रा पर कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान 350 हजार करोड़ के जमीन घोटाले का आरोप भी लगा है। उन पर यह आरोप हरियाणा के एक अफसर अशोक खेमका ने लगाया है। साथ ही अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य लोगों ने भी रॉबर्ट वाड्रा पर तीन सौ करोड़ की संपत्ति को कौड़ियों के दाम खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने का आरोप लगाया था। इसके अलावा भी उनपर राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर में सैकड़ों हेक्टेयर जमीन बहुत सस्ते दामों पर खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने का आरोप है।

नकली एंटीक दुकान चलाने का भी लगा आरोप

रॉबर्ट वाड्रा पर एक बार नकली एंटी की दुकान चलाने का भी आरोप लग चुका है। इसके अलावा भी वह कई धोखाधड़ी के मामलों में फंस चुके हैं। वह एक दर्जन से भी अधिक कंपनियां चलाते हैं जिससे उन्हें करोड़ों की कमाई होती है।

अपनी फिटनेस और कपड़ों का रखते हैं ख्याल

रॉबर्ट वाड्रा अक्सर अपनी फिटनेस के लिए काफी चिंतित रहते हैं। साथ ही वह अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें हमेशा अच्छे लिबास में देखा जा सकता है। 2011 में रॉबर्ट वाड्रा को एक अंग्रेजी अखबार ने बेस्ट ड्रेस्ड मैन के खिताब से भी सम्मानित किया था।

एक लाख रुपए से शुरू किया था व्यापार

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा ने 2007 में एक लाख रुपए के साथ व्यापार की शुरुआत की थी। मात्र 5 सालों में उन्होंने 299 करोड़ रुपयों से भी अधिक लाभ कमा कर कुल 300 करोड़ रुपए अर्जित किए। आज उनकी संपत्ति पहले के मुकाबले कई गुना अधिक हो चुकी है।

15 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं वाड्रा

बता दें कि मात्र एक लाख रुपए से बिजनेस की शुरुआत करने वाले रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति आज कुल 15 हजार करोड़ रुपए की है। उनकी मासिक आय 60 करोड़ रुपए से भी अधिक की है। साथ ही उन्होंने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति खरीद रखी है। उनकी संपत्ति में आधे दर्जन से भी अधिक गाड़ियां शामिल हैं जिनकी कीमत लाखों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button