Uttar Pradesh

राम मंदिर निर्माण में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 

डेस्क: शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक का माहौल छाया हुआ है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कई बड़े फैसले लिए।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 23 अगस्त की सुबह 9:10 बजे एक ट्वीट कर यूपी सरकार के एक अहम फैसले की जानकारी सभी को दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम “कल्याण सिंह मार्ग” रखा जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी से इससे संबंधित तमाम कागजी कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी करने की अपील की।

अलीगढ़ एयरपोर्ट का भी नाम रखा जाएगा कल्याण सिंह के नाम पर

केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी ट्वीट में यह जानकारी भी दी कि अयोध्या के अलावा लखनऊ, एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और प्रयागराज में भी एक-एक सड़कों के नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाएंगे। साथ ही अलीगढ़ एयरपोर्ट को भी कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इससे संबंधित फैसले कैबिनेट में लिए जा सकते हैं।

कई दिनों से बीमार थे कल्याण सिंह

खराब स्वास्थ्य के कारण 4 जुलाई से ही उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में भर्ती किया गया था। यहां मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण शनिवार को उनका निधन हो गया। उनके मृत्यु की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही कई अन्य नेता भी उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

उत्तराखंड में रखा गया था एक दिन का राजकीय शोक

कल्याण सिंह के निधन से केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के नेता अशोक में चले गए हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार के दिन राज्य में राजकीय शोक रखा था। उन्होंने इस दिन रक्षाबंधन के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button