Entertainment

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक थे बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, कौन है उनका वारिस?

 

डेस्क: बहुत कम ही ऐसे अभिनेता होते हैं जो अपने काम के प्रति समर्पण दिखाते हैं। ऐसे ही अभिनेताओं में से एक थे सिद्धार्थ शुक्ला। उनके पर्दे पर दिखने के बाद से ही एक भी दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाते थे। उनकी डायलॉग डिलीवरी और कॉमिक टाइमिंग लोगों को अधिक पसंद आती थी। दुख की बात है कि मात्र 40 वर्ष की उम्र में वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।

Also Read: टीवी पर आने से पहले ही हिट हो चुके थे सिद्धार्थ शुक्ला, वीडियो ने मचाया था तहलका

ऐसे महान अभिनेता कम ही मिलते हैं जो केवल अपने आंखों के भाव से ही दर्शकों को बांधकर रख लेते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 के एक हिंदी टीवी सीरियल “बाबुल का आंगन छूटे ना” से की थी। इसका प्रसारण सोनी टीवी पर होता था। इस सीरियल में वह मुख्य किरदार में थे। इसके बाद वह 2009 के एक टीवी सीरियल “जाने पहचाने से… ये अजनबी” में नजर आए। इसके बाद भी छोटे पर्दे पर उनके आने का सिलसिला जारी रहा।

Also Read: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ निधन, मात्र 40 वर्ष के थे अभी

2014 में किया बॉलीवुड में डेब्यू

सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म “हम्टी शर्मा की दुल्हनिया” से की थी। इस फिल्म में निभाए गए हैं अपने किरदार के कारण 2015 में उन्हें “बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर” का स्टारडस्ट अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा भी सिद्धार्थ में कई और भी ख्याति या प्राप्त की है।

Siddharth-shukla-bollywood-debue

जीत चुके हैं कई रियलिटी शो

टीवी सीरियल में फिल्मों में काम करने के अलावा वह है कई रियलिटी शो को होस्ट भी कर चुके हैं। 2014 में उन्होंने “सावधान इंडिया” को होस्ट किया। 2015 में उन्होंने “इंडियाज गॉट टैलेंट 6” को होस्ट किया। इसके अलावा भी वह कई शो को होस्ट कर चुके हैं। 2016 में उन्होंने स्टंट रियलिटी शो “फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7” में जीत हासिल की। इसके अलावा वह बिग बॉस 13 भी जीत चुके हैं।

Also Read: शादीशुदा था सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल को भी की थी सारी जानकारी, फिर भी छुपा कर रखा

कितनी है सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति?

छोटे व बड़े पदों पर काम कर चुके सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति लगभग 8.80 करोड़ रुपए की थी। उनकी कमाई का मुख्य हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता था। एडवर्टाइजमेंट से ही वह मोटी रकम कमाते थे। टीवी सीरियल्स के पर एपिसोड वह 60,000 रुपए से भी अधिक चार्ज करते थे। कमाने के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों व दान पुण्य में भी शीर्ष में रहते थे। बात करें उनके मासिक आय की तो प्रतिमाह वह 10 लाख रुपए से अधिक का आय करते थे। उनका सालाना आय एक करोड़ से अधिक का था।

Siddharth-Shukla-house-and-car

मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान अपार्टमेंट

हाल ही में उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। इसके अलावा उन्होंने एक नई हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल भी खरीदी थी। उनके पास बीएमडब्ल्यू x5 भी था। साथ ही उन्होंने कई रियल स्टेट संपत्तियों में भी निवेश कर रखा था। जिससे उनकी संपत्ति में काफी सकारात्मक वृद्धि भी हुई थी। रियल स्टेट संपत्तियों में निवेश करने के कारण आगे भी उनकी संपत्ति में लगातार वृद्धि होती रहेगी। लेकिन इसका उपयोग करने के लिए वह अब नहीं रहे।

कौन है उनका वारिस?

उनके परिवार में उनके माता व उनकी दो बड़ी बहने हैं। उनके पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर रह चुके थे। उनकी अभी तक शादी नहीं हुई थी हालांकि उनके गर्लफ्रेंड के बारे में काफी अफवाहें हैं। कुछ समय पहले यह अफवाह उड़ा था कि वह शहनाज गिल के साथ शादी करने वाले हैं। उनके संपत्ति का वारिस कौन होगा यह कहना फिलहाल मुश्किल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button