
डेस्क: देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन फिर भी कुछ इलाकों में वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी देखी जा रही थी। इसे दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय “हर घर दस्तक” नाम का एक अभियान चला रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय भी घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 12 नवंबर के दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लखनऊ के सरोजनी नगर के नटकुर गांव का दौरा किया।
इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय नटकुर गांव के सविता देवी से मिले जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने उनके घर पहुंच कर उन्हें टीका लगवाने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री के अपील को स्वीकार कर सविता देवी ने टीका लगवा लिया।
उत्तर प्रदेश: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर नटकुर गांव का दौरा किया।
उन्होंने कहा, "इस गांव की सविता ने टीका नहीं लिया था, हम उनके घर पहुंचकर उन्हें टीका लेने को कहा। उन्होंने हमारी अपील स्वीकार कर आज टीका लगवाया।" pic.twitter.com/LH6zk97iPb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2021