International

अफगान की यह महिला 20 साल पहले भागने को हुई मजबूर, आज बॉलीवुड में है अभिनेत्री

 

डेस्क: वर्तमान समय में अफगानिस्तान में तालिबान ने जो कहर मचा रखा है वह पूरी दुनिया से नहीं छुपा है। लगभग दो दशकों पहले भी अफगानिस्तान में तालिबान का शासन था। उस दौरान महिलाओं पर जितने अत्याचार किए गए उसे याद करते हुए अब एक बार फिर अफगानिस्तान की सभी महिलाएं भयभीत हैं।

दिन प्रतिदिन अफगानिस्तान से दिल को दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। जबकि तालिबान का कहना है कि उससे आम जनता को डरने की कोई जरूरत नहीं। लेकिन दो दशकों पहले जिन लोगों ने तालिबान के आतंक को देख रखा है वह अब उसकी इस बात पर यकीन करने को तैयार नहीं है। खासकर पहले जो महिलाएं प्रताड़ित की गई थी वह महिलाएं अब फिर एक बार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

अफगान अभिनेत्री वरीना हुसैन ने बयां किया अपना दर्द

अफगानी अभिनेत्री वरीना हुसैन ने तालिबान के अत्याचारों के बारे में बात करते हुए महिलाओं के डर के बारे में बताया। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया कि उनकी एक महिला मित्र को बुर्का न पहनने पर तालिबान से धमकी दी गई थी। यह घटना अफगानिस्तान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शाता है। वरीना हुसैन का कहना है कि अफगानिस्तान में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

महिलाओं की आजादी खतरे में है: वरीना हुसैन

अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के बारे में बात करते हुए वरीना हुसैन ने बताया कि अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी खतरे में है। उन्हें वहां खुलकर जीने की इजाजत नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां तालिबानियों ने घर घुसकर किसी भी महिला का अपहरण कर लिया हो।

अफगानिस्तान से भाग गई थी वरीना

साक्षात्कार के दौरान वरीना हुसैन ने यह भी खुलासा किया कि लगभग 20 साल पहले वह तालिबान के डर से अपने देश अफगानिस्तान से परिवार सहित भाग गई थी। आज एक बार फिर अफगानिस्तान की वही स्थिति देखकर उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए। उनका कहना है कि वह मुश्किल दौर था और आज एक बार फिर वही दौर आ गया है जब लोग देश छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

Afghan-Actress-Warina-Hussain

10 सालों से रह रही है भारत में

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पिछले 10 सालों से वह भारत में ही रह रही है। उन्हें स्वीकार करने के लिए उन्होंने भारत को धन्यवाद भी कहा है। बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2018 की फिल्म “लवयात्री” से की थी। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button