Entertainment

नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- मेरे कमेंट्स से गंदे एजेंडा ना चलाएं

 

डेस्क: 26 अगस्त को दोपहर के लगभग 3:00 बजे नीरज चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सभी से गंदे एजेंडा ना चलाने की अपील की। कहा कि मेरे कमेंट्स को गंदे एजेंडा चलाने का माध्यम ना बनाएं। उनके ऐसा कहने के पीछे लोगों का अरशद नदीम द्वारा नीरज के भाले को लेने पर सवाल किया जाना है।

दरअसल पिछले दिनों नीरज चोपड़ा ने अपने एक बयान में कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में उनके फाइनल मैच के पहले राउंड के दौरान उन्हें अपना भला नहीं मिल रहा था। तब उन्होंने देखा कि उनका भला पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के पास है। उन्होंने अरशद नदीम से अपना भला लेकर पहले राउंड का थ्रो किया। इस वजह से पहले राउंड में वह काफी हड़बड़ा गए थे।

लोग करने लगे अरशद नदीम पर शक

नीरज के बयान के बाद से ही लोग लगातार पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम पर शक करने लगे। दरअसल, कई बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर खेल के दौरान टेपरिंग करने के आरोप लगे हैं। इस वजह से लोगों को अरशद पर शक होने लगा जरूर उन्होंने भाले के साथ छेड़छाड़ किया होगा।

कमेंट करने से पहले रूल जानना जरूरी: नीरज

सोशल मीडिया पर जब सभी अरशद नदीम के बारे में तरह-तरह की बातें करने लगे तो यह नीरज चोपड़ा से नहीं देखा गया और उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर कर सभी को सच के बारे में बताया। उन्होंने सभी से कहा कि कुछ भी कमेंट करने से पहले उसके बारे में जानना चाहिए।

नीरज ने किया गंदे एजेंडा ना चलाने की अपील

नीरज चोपड़ा ने उनके कमैंट्स का उपयोग गंदे एजेंडा चलाने के लिए ना करने की अपील करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी आप सभी से विनती है कि मेरे कमैंट्स को आप गंदे जिंदा को आगे बढ़ाने का माध्यम ना बनाएं। स्पोर्ट्स हम सब को एकजुट होकर रहना सिखाता है और कमेंट करने से पहले खेल के रूल्स जानना जरूरी होता है।”

अरशद के नीरज का भाला लेने पर नीरज ने दी सफाई

उन्होंने वीडियो में बताया कि खेल के दौरान सभी खिलाड़ी अपना भाला एक जगह ही रखते हैं। नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी किसी भी भाले का प्रयोग कर सकता है। ऐसे में अरशद नदीम का उनके भाले कुछ होना कोई बड़ी बात नहीं है। नीरज के अनुसार नदीम अपने थ्रो के पहले नीरज के भाले के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी थ्रो के लिए नीरज की बारी आने पर उन्होंने अरशद से अपना भाला वापस लेकर अपना पहला राउंड पूरा किया।

सभी खिलाड़ी एक साथ प्यार से रहते हैं

नीरज ने बताया कि सभी जैवलिन थ्रोवर एक साथ प्यार से रहते हैं और आपस में अच्छे से बातें करते हैं। उनके अनुसार स्पोर्ट्स सभी को साथ मिलकर रहना सिखाता है। ऐसे में उन्होंने सभी से अपील किया कि अरशद नदीम के बारे में कुछ भी ऐसी बातें ना कहें जो सच नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button