
डेस्क: कुछ समय पहले रानू मंडल का नाम सभी के जुबान पर सुनने को मिलता था। लेकिन एक बार फिर ऐसा लगता है कि वह पहले की ही तरह गुमनाम हो गई है। 5 नवंबर 1960 को जन्मी रानू मंडल फेसबुक पर वायरल वीडियो के कारण 2019 में रातों-रात स्टार बन गई। वह कोलकाता के राणाघाट में अपनी मौसी के साथ रहती थी।
बचपन से ही था सिंगर बनने का सपना
काफी कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो देने के बाद उनकी मौसी उन्हें अपने साथ कोलकाता ले आई। बचपन से ही उन्हें गाना सुनना और गाना बहुत अच्छा लगता था। लेकिन बबलू मंडल से शादी होने के बाद वह अपने पति के साथ मुंबई चली गई। मुंबई जाकर वह जीवन यापन करने के लिए मशहूर अभिनेता फिरोज खान के घर मजदूरी करने लगी। लेकिन मुंबई जाकर भी उनका सिंगर बनने का सपना पूरा नहीं हुआ।
मुंबई से वापस लौट आई कोलकाता
कई सालों तक मुंबई में रहने के बाद दुर्भाग्यवश उसके पति की मौ’त हो गई। तब वह पुनः अपने मौसी की मदद के लिए राणाघाट चली आई। पति की मौ’त के बाद सिंगर बनने का उनका सपना लगभग खत्म हो ही चुका था। लेकिन वह रेलवे स्टेशनों में जाकर गाने लगी और लोगों से भीख मांगने लगी।
सोशल मीडिया पर वायरल होकर रातो रात बनी स्टार
रातो रात स्टार बनने वाली रानू मंडल के वायरल वीडियो के पीछे एक ऐसे लड़के का हाथ है जिसने एक दिन स्टेशन में रानू मंडल को “एक प्यार का नगमा है” गीत गाते हुए देखा। उसने रानू मंडल की एक वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा और काफी पसंद किया।
2019 में किया बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत
बॉलीवुड की 2019 की एक फिल्म “हैप्पी हार्डी एंड हीर” में एक गाना गाकर रानू मंडल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। रेलवे स्टेशन पर गाना गाते-गाते ही रानू मंडल की किस्मत चमकी और उसे हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाने का मौका मिला। इसके अलावा भी कई टीवी रियलिटी शो में रानू मंडल गेस्ट के तौर पर उपस्थित हो चुकी है।
कितनी है रानू मंडल की कुल संपत्ति?
एक समय कि सोशल मीडिया सेंसेशन रह चुकी रानू मंडल को हिमेश रेशमिया के साथ तेरी मेरी कहानी गीत के लिए 7 लाख रुपए मिले। इसी के साथ उनकी कुल संपत्ति लगभग 7 लाख रुपए की हो गई। एक बार अफवाह फैलाया जा रहा था कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक फ्लैट गिफ्ट किया है। इस विषय पर रानू मंडल ने बताया कि यह बात झूठी है। उन्होंने ऐसे किसी भी बात से साफ इनकार किया। उन्होंने बताया कि वह अपना कैरियर सिंगर के तौर पर बनाना चाहती है और कोई एल्बम भी बनाना चाहती है।
वापस पहले जैसी स्थिति में पहुंच चुकी है रानू मंडल
सूत्रों की मानें तो रानू मंडल एक बार फिर गरीबी की हालत में पहुंच चुकी है। ऐसा लॉकडाउन की वजह से कोई काम ना मिलने के कारण हुआ। फिलहाल वह कोलकाता के राणाघाट में अपने परिवार के साथ रह रही है। कईयों का कहना है कि कम समय में सुपरस्टार बनने की वजह से उन्हें घमंड हो गया था और उनके घमंड ने ही उन्हें वापस उसी जगह पहुंचा दिया जहां से वह आई है।