
डेस्क: चुनाव आयोग द्वारा राज्य में 8 चरणों में चुनाव के तारीखों की घोषणा करने के बाद, पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा थम नहीं रही है। 26 फरवरी की रात, कोलकाता में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रथों का भयानक विनाश हुआ।
कोलकाता के कादापाड़ा इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा परिवर्तन यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रथों को शुक्रवार रात लगभग 11 बजे बर्बाद कर दिया गया। इसके ठीक बाद ही उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर में भाजपा कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गयी। भाजपा इस कार्रवाई के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहरा रही है।
आपको बता दें कि राज्य में 8 चरणों में चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद से टीएमसी ने कई सवाल उठाए हैं। चुनाव के तारीखों से TMC क नेता खुश नहीं हैं। 8 चरणों में विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा बढ़ गई है।
बीती रात उत्तरी 24 परगना जिले के बारानगर में भाजपा कार्यालय में भी नुकसान की घटना हुई। इस घटना के लिए टीएमसी को दोषी ठहराया जा रहा है। एक भाजपा कार्यकर्ता को भी पीटा गया जिसे पुलिस ने बाद में आकर बचाया। भाजपा ने इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।