Entertainment

अब बड़े पर्दे पर दिखेंगे क्रिकेट लेजेंड सौरव गांगुली, फैंस में उत्साह की लहर

 

डेस्क: क्रिकेट क्षेत्र में सौरव गांगुली एक जाना माना नाम है। प्यार से उन्हें लोग “बंगाल टाइगर” और “दादा” कहकर भी संबोधित करते हैं। एक समय था जब क्रिकेट के मैदान पर उनके जलवे देखने को मिलते थे। वर्तमान में वह बीसीसीआई के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हैं। अब सौरव गांगुली के बायोपिक का अनाउंसमेंट किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली के बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे। सौरव गांगुली के बायोटी की घोषणा होते ही फिल्म प्रोड्यूसिंग कंपनी लव फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर इस विषय पर लिखा कि “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दादा सौरव गांगुली की बायोपिक को लव फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा।”

फैंस का सपना हुआ सच

क्रिकेटर सौरव गांगुली का देश के लोगों के दिल में एक अलग जगह है। एक क्रिकेटर से लेकर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद तक का उनका सफर काफी सराहनीय है। महेंद्र सिंह धोनी के बायोपिक के बाद सौरव गांगुली के फैंस भी लगातार उनके बायोपिक की मांग करते आ रहे हैं। अब जाकर उनके फैंस का सपना सच होने वाला है।

“दादा” भी हैं उत्साहित

इस विषय पर सौरव गांगुली ने भी ट्वीट कर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि क्रिकेट मेरा जीवन रहा है इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का विश्वास और क्षमता दी है। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और उसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी।

राजनीति में आने की लग रही थी अटकलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले सौरव गांगुली के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। बताया जा रहा था कि वह पश्चिम बंगाल चुनाव में बंगाल भाजपा में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। कई लोग तो इस बात का भी अंदाजा लगा रहे थे कि वह मुख्यमंत्री का चेहरा भी बनाए जा सकते हैं। लेकिन इन सभी बातों को उन्होंने केवल अफवाह बता दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button