Politics

कैप्टन अमरिंदर सिंह से डर गए हैं राहुल और सोनिया इसीलिए मांगा इस्तीफा: प्रह्लाद जोशी

 

डेस्क: कांग्रेस को पंजाब के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए एक नया विकल्प खोज निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से हरी झंडी दिखा दी गई है। बताया जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ही पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इनके अलावा दो डिप्टी सीएम भी नियुक्त किए जाएंगे।

इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि कांग्रेस के आलाकमान कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोकप्रियता से डर गए थे इसी वजह से उन्होंने कैप्टन से इस्तीफा मांग लिया और उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया है। प्रह्लाद जोशी का कहना है कि कैप्टन की लोकप्रियता राहुल गांधी व सोनिया गांधी से अधिक हो जाने की वजह से कांग्रेस के आलाकमान ने उनसे इस्तीफा मांगा।

भाजपा और कैप्टन की नजदीकियों के चर्चे हुए तेज

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद से ही लगातार अटकलें लगाई जा रही है कैप्टन भाजपा में सहयोग दे सकते हैं। दरअसल, कैप्टन ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद खुद ही कहा था कि उनके पास कई विकल्प है। इस विषय पर सही समय आने पर सभी को पता चलेगा। इसके बाद से ही लगातार या अनुमान लगाया जाना शुरू हो गया कि कैप्टन भाजपा में योगदान दे सकते हैं।

बना सकते हैं अपनी एक अलग पार्टी

भाजपा में योगदान देने के अलावा भी फिर से एक बार सत्ता में आने के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव में वह अपनी एक अलग पार्टी बना सकते हैं। वह एक अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़कर भाजपा के सहयोग से फिर एक बार राज्य में अपनी सरकार बना सकते हैं। हालांकि इन दोनों में से कौन सा विकल्प चुनते हैं इस बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर किया विरोध

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को देशहित के विरोध बताया। उनका कहना है किस दुगा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से सीधा संबंध है। यदि कांग्रेस ने पंजाब में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाती है तो देश के हित में वह इसका विरोध करेंगे। कैप्टन का कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक अहम मुद्दा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button