UncategorizedUttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगा महाकुंभ के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप, सीएजी रिपोर्ट का हवाला

 

डेस्क: 2022 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार सभी दल एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। योगी सरकार पर लगाए गए आरोप का आधार सीएजी की रिपोर्ट को बताया गया है।

महाकुंभ में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह ने सीएजी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने अपने ट्वीट में सीएजी की रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा कि कुंभ मेले के आयोजन के लिए 2700 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जिनमें अनियमितता बरती गई।

ट्रैक्टरों की खरीद पर हुआ भ्रष्टाचार

संजय सिंह ने आगे बताया कि कुंभ मेले के आयोजन के बाद फैले कूड़ों की सफाई लिए यूपी सरकार द्वारा 32 ट्रैक्टर खरीदे गए थे। लेकिन सीएजी की रिपोर्ट में बताया गया है कि खरीदे गए सभी ट्रैक्टर के नंबर कार, मोपेड और स्कूटर के हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक्टर के नाम पर मोटरसाइकिल का प्रयोग कूड़ा ढुलाई के लिए किया गया।

भाजपा को बताया भ्रष्ट

संजय सिंह ने यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए भाजपा को भी निशाने में लिया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से लेकर राम मंदिर तक भाजपा किसी को नहीं छोड़ रही है। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने कई बार भाजपा पर बड़े आरोप लगाए हैं।

राममंदिर निर्माण ट्रस्ट पर भी लगाया था आरोप

कुछ समय पहले ही संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन में भी घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्रस्ट पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ट्रस्ट ने दो करोड़ की जमीन को 18.5 करोड़ में खरीदी है। इस विषय पर जन्म भूमि ट्रस्ट को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।

जल शक्ति मंत्री और शिक्षा मंत्री पर भी लगाया था आरोप

इससे पहले भी संजय सिंह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने जल शक्ति मंत्री पर जल जीवन मिशन के तहत पाइप आपूर्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने 30 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया था। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी पर ही जमीन घोटाले का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी पार्टियां खासकर आम आदमी पार्टी लगातार योगी सरकार के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगा रही है। योगी सरकार पर कभी राम मंदिर जमीन खरीदारी पर घोटाले के आरोप लग रहे हैं तो कभी शिक्षा मंत्री और जल शक्ति मंत्री पर आरोप लगाया जा रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य ने 2019 के कुंभ मेले को लेकर योगी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button