
डेस्क: भागलपुर तिलका मांझी चौक स्थित पर 276 वां तिलका मांझी जयंती समारोह कार्यक्रम पूरे हर्षल उल्लास के साथ आदिवासी समुदायों ने मनायाl उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन अहमद साहब एवं विशिष्ट वक्ता के तौर पर शरन्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईशान सिन्हा उपस्थित थेl कार्यक्रम का संचालन हेंब्रम मुर्मू एवं आदिवासी समुदायों के वरिष्ठ लोगो ने मिलकर किया थाl

उक्त मौके पर आदिवासी समुदायों सहित दबे, कुचले, वंचित शोषित, लोगों के हक की लड़ाई के लिए अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ते हुए बलिदान हुए भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद तिलका मांझी को नमन करते हुए लोगों ने याद किया एवं पुष्प गुच्छ और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया l






