
डेस्क: बिना किसी दबाव के खुलकर बयान देने के कारण नितिन गडकरी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनकी एक और बयान के कारण वह चर्चा का केंद्र बन गए हैं। दरअसल, सोमवार के दिन राजस्थान के जयपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने गुजरात की वर्तमान स्थिति पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की चुटकी ले ली।
हर कोई दुखी है: नितिन गडकरी
उन्होंने सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि “आजकल हर कोई दुखी है। उनके अनुसार विधायक इसलिए दुखी है क्योंकि वह मंत्री नहीं बन पाए। मंत्री इसलिए दुखी है क्योंकि उन्हें अच्छा विभाग नहीं मिला। अच्छा विभाग मिलने वाले मंत्री इसलिए दुखी है क्योंकि वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाए और मुख्यमंत्री बनने वाले इसलिए दुखी है क्योंकि वह कब तक रहेंगे और कहेंगे इसका कोई भरोसा नहीं है।”
“आजकल जो लोग मुख्यमंत्री बनते हैं, वह भी परेशान रहते हैं।” इसका वजह उन्होंने बताया कि पता नहीं कब उन्हें पद से हटा दिया जाए और किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। ऐसा कह कर उन्होंने गुजरात में विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री पद से हटाकर पटेल को मुख्यमंत्री बनाने पर तंज कसा है।
इससे पहले भी बदले जा चुके हैं मुख्यमंत्री
यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने किसी राज्य के मुख्यमंत्री को बदल दिया हो इससे पहले भी उत्तराखंड और कर्नाटक में चुनाव द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही ले हटाकर किसी अन्य नेता को मुख्यमंत्री बना दिया गया। असल में भी चुनाव के बाद सर्वानंद सोनोवाल की जगह हिमंत बिस्वा शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया।