
डेस्क: यह कहना गलत नही होगा कि वर्तमान में कोरोना वायरस अपने चरम पर है। दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस बीच जदयू नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर संगीन आरोप लगाया है।
एक तो मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर लोग पॉजिटिव पाए गए। हमें तो लगता है कि मुख्यमंत्री भी पॉजिटिव है। जहां से कोरोना को रोकने की व्यवस्था होनी चाहिए कोरोना तो वहीं से फैल रहा है: बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों पर RJD नेता तेजस्वी यादव, पटना pic.twitter.com/BfIP3a8fET
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
नीतीश कैबिनेट के मंत्री हुए कोरोना संक्रमित
बिहार में रोज ही नेताओं के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिल रही है। यहां तक कि सीएम नीतीश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी, दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल है। इनमें से कुछ मंत्रियों ने स्वयं के करुणा पर स्टीव होने की जानकारी ट्विटर के जरिए लोगों को दी थी।