
डेस्क: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र से एक डराने वाली खबर सामने आ रही है। सब्दलपुर में जहरीली चाय पीने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मरने वाले दोनों शख्स रिश्ते में मामी और भांजे थे। मृतक व्यक्ति महेंद्र ठाकुर की उम्र 55 वर्ष और उसके मामी की उम्र 80 वर्ष थी।
सुखी अभी तक थाने में इसकी सूचना नहीं दी गई इसलिए इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि महेंद्र ठाकुर ने मंगलवार दोपहर को अपने 10 वर्षीय नाती को चाय बनाने के लिए कहा। चाय बनाते वक्त उस बच्चे ने चाय पत्ती की जगह गलती से थाइमेट (चूहे और कीड़े मकोड़े मारने की दवा) डाल दिया।
चाय पीने के बाद महेंद्र ठाकुर और उसके मामी की तबीयत खराब होने लगी। इसके कुछ देर बाद ही महेंद्र की मौत हो गई और आसपास के लोग वृद्ध मामी को पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। साथिया खबर भी आ रहे कि उस 10 वर्षीय बच्चे ने भी दो घुट चाय पी थी लेकिन अजीब लगने पर उसने उसे चाय छोड़ दिया।
उसकी भी थोड़ी थोड़ी तबीयत बिगड़ने लगी लेकिन उपचार के बाद वह ठीक हो गया। मखदुमपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले के बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।