Entertainment

सांप का खून पीने के बारे में बताते हुए अनिल कपूर ने खुद किया अपने जवान दिखने के राज का खुलासा

 

डेस्क: बॉलीवुड में कई अभिनेता व अभिनेत्रियों ऐसे हैं जो अपने फिटनेस के कारण चर्चा का केंद्र बने रहते हैं इन्हीं में से एक है अनिल कपूर जिनकी उम्र 64 साल है लेकिन अभी भी वह किसी 25 साल के आदमी जैसे तंदुरुस्त दिखते हैं उनके फैंस अक्सर उनसे उनके फिटनेस का राज पूछते रहते हैं लेकिन इस विषय पर अनिल कपूर कभी चर्चा करते हुए नहीं दिखे।

अरबाज खान के टॉक शो “पिंच” में भी अनिल कपूर के उपस्थित होने पर लोगों ने उनसे फिटनेस से संबंधित कई सवाल पूछे। कई लोगों ने अनिल कपूर के जवान दिखने के पीछे अजीबोगरीब कारण तक बताया। इन कारणों को स्कूल ले तो अनिल कपूर खुद ही अचंभित हो गए लेकिन बाद में उन्होंने अपनी जवान दिखने के पीछे की सच्चाई को उजागर किया।

लोगों ने लगाया अंदाजा

पहले तो लोगों ने अनिल कपूर के फिटनेस के राज का अंदाजा लगाने की कोशिश की। कई लोगों का कहना था अनिल कपूर किसी प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं जो समय-समय पर उनकी प्लास्टिक सर्जरी कर उन्हें फिर से जवान बना देता है। तो वहीं कई लोगों का कहना है कि अनिल कपूर को खुद ब्रह्मा ने जवान रहने का वरदान दिया है।

सांप का खून पीते हैं अनिल कपूर?

इतने में भी लोग नहीं रुके। एक दर्शक ने तो यह कहते हुए हद कर दी अनिल कपूर जवान दिखने के लिए सांप का खून पीते हैं। इसे सुन खुद अनिल कपूर भी चौक गए और वह हंसने लगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में शो के होस्ट अरबाज खान से पूछा इन लोगों ने यह बातें सच में कही है या आप लोगों ने पैसे देकर उनसे यह कहलवाया है।

अनिल कपूर ने खुद बताया सच

दर्शकों द्वारा लगाए गए अंदाजों को देखने के बाद अनिल कपूर ने खुद ही अपने जवान दिखने के राज के बारे में बताया। उनका कहना है कि वह भाग्यशाली है भगवान ने उन्हें यह फिटनेस दी है। उन्होंने अपने सफलता और फिटनेस का श्रेय भगवान को दिया और साथ ही इतना प्यार देने के लिए जनता को भी धन्यवाद कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button